DURDARSHI NEWS

Khabar Ek dum Sachi

*❤️परम पूज्य पूज्यपाद परम सन्त बाबा जय गुरु देव जी महाराज के अनमोल अमोलक अलौकिक अमृत बचन*❤️🌺🌻🌺🌻🌺❤️

Share to

*🌻सुप्रभात और सादर जय गुरु देव🙏🙏🌺🌻💐🌹❤️*

*🌺इबादत और पूजा खामोशी में होती है, हरकत में नहीं। हरकत में भजन पूजा हो ही नहीं सकती। इसलिए साधक चुपचाप अपनी साधना करता है। कोई आडम्बर नही, कोई दिखावा नहीं। संतमत की साधना सच्ची साधना है। साधक इस तरह से साधना करता है कि पास से गुजरने वाली हवा भी उसको नहीं समझ सकती।🌺*

*💐दोनों आँखों के पीछे अखाड़ा है, जहाँ मन से लड़ना है। वह भागेगा और तुम्हें पकड़ कर उसे वापस लाना है। लगातार मेहनत से और गुरु की दया से जब वो थक जाएगा, परास्त हो जायेगा, तो थोड़ी देर के लिए रुकेगा। उसके ठहरते ही पर्दे के पीछे वो मालिक खड़ा मिलेगा।💐*

*🌻जो मन कहे उसे मत करो। क्योंकि मन विकारों में जाना चाहता है और गुरु से दूर ले जाता है। गुरु आदेश छुटा तो गुरु छुटे। इसलिए मन को थोड़ा अंकुश दो। अपनी हेकड़ी मत लगाओ। हेकड़ी लगाओगे तो उसी में फंस जाओगे।🌻*

*🌸होशियार रहो! तुमको समझाया जाता है कि यह जगत ठग है तो तुम्हें होशियार रहना चाहिए। भजन करना चाहिए। जैसे ही भजन छूटा बस तुमको फुसला लिया और तुम फंस गए।🌸*

*🍀संगत में कोई दूध का धोया नहीं है, गुनाह सबने किये है। चाहे वे छोटे हो या बड़े। अगर माफी न मिले तो जीवात्मा कभी नहीं उठ सकती, कभी होश में नही आ सकती। भजन करो और घाट पर बैठकर दो आँसू रोज गिराओ। जो दीन हो जाते हैं, मालिक उन पर दयालु हो जाता है। एक बात याद रखना यह मनुष्य जीवन अनमोल है, इसकी क़द्र करना।🍀*

*❤️ जय गुरु देव ❤️🙏🙏🌺🌻🌹💐❤️*

*💐बाबा जी का कहना है*
*शाकाहारी रहना है।*
*💐शाकाहारी हो जाओगे*
*बीमारी से बच जाओगे।*
*💐बाबा जी की अर्जी है*
*आगे आपकी मर्जी है।*
*💐बाबा जी की वाणी है,*
*सतयुग की अगवानी है।*
*💐कलयुग में कलयुग जाएगा,*
*कलयुग में सतयुग आएगा।*
*🌹आओ सतयुग आपका हार्दिक स्वागत है।🌹*

*❤️ जय गुरु देव ❤️🙏🙏🌻🌺🌹💐❤️*

*🍀सतगुरु जयगुरुदेव जी मोहि बल एक तुम्हार,*
*🌹तुम बिन हित अपना नहिं तन मन धन संसार।*
*🍀पर यह भी कैसे कहूँ मनमुख मन है साथ,*
*🌹कबहुँ चले गति साधु की कबहुँ बने खुद नाथ।।🌹*


Share to

You may have missed